दुर्ग

जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि
16-Dec-2021 5:52 PM
जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 16 दिसंबर।
शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय उतई में चीफ ऑफ डिफेस स्टाफ जनरल बिपिन रावत एवं मधुलिका रावत एवं 12 जाबॉज सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

गत दिनों तमिलनाडु में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले जनरल रावत उनकी पत्नी सहित 12 अफसरों को महाविद्यालय परिवार की ओर से नम आंखों से पुष्पाजलि अर्पित की गई। इनके परिवारों के लिए इस दु:खद घड़ी में प्रार्थना की गई कि ईश्वर उन्हें सहन शक्ति दें।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अरूण कुमार मिश्रा, डॉ. पी. वसंत कला, डॉ. रीता गुप्ता, लेफ्टिनेंट डॉ. अनुसूईया जोगी एन.सी.सी. आफिसर, हवलदार आर. जे. साहू 8 सीजी गल्र्स बटालियन रायपुर, महाविद्यालय के अधिकारी/कर्मचारी एवं एन.सी.सी. कैडेट्स की छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट