दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 16 दिसंबर। 15 दिसंबर को श्री शंकराचार्य महाविद्यालय तरणताल में अंतर महाविद्यालय तैराकी प्रतियोगिता में फ्लोटिंग विंग्स स्विमिंग एकेडमी खेल गांव पुरई के तैराकों ने 17 गोल्ड मैडल 2 सिल्वर मैडल सहित 19 मैडल प्राप्त किए।
दिलेश्वरी ओझा 3 गोल्ड मैडल, योगिता ओझा 3 गोल्ड मैडल , सुधा ओझा 3 गोल्ड मैडल , राजीव ओझा 3 गोल्ड मैडल , चंचल रिगरी 2 गोल्ड मैडल , एमन यादव 2 गोल्ड मैडल 1 सिल्वर मैडल, रवि साहू 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मैडल प्राप्त किए।
कोच ओमकुमार ओझा ने बताया कि तैराक खेल गांव पुरई के तलाब मे रोज 3 से 4 घण्टे अभ्यास करते है, जिसके कारण आज इतना अच्छा रिजल्ट आए है।
इस उपलब्धि पर फ्लोटिंग विंग्स स्विमिंग एकेडमी के अध्यक्ष दीवाकर गायकवाड़ , संरक्षक केशव बंटी हरमुख , विकास जायसवाल, प्रमोद जैन, हर्ष साहू , खिलेश्वर चन्द्राकर, स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष उमा रिगरी, यमेश नारंग, शीतला ठाकुर, देवला भारती, अशोक रिगरी, डी.आर. कोसरे, नरेश साहू, ओंकारेश्वर साहू, जैत राम पटेल, यशवंत यादव, राकेश सेन, भोजराज साहू, तिलेश्वर यादव, दिनेश सिंह पीयूष देवांगन, गजेंद्र साहू, धर्मेंद्र साहू, लीलाधर ने बधाई दी।


