दुर्ग
उतई, 16 दिसंबर। गुरु घासीदास गुरुद्वारा सेवा समिति उतई में 25 दिसम्बर को गुरु घासीदास जयंती व सामुदायिक भवन का लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें दोपहर 12 बजे से शांतिबाई चेलक का चौका आरती, 3 बजे ध्वजारोहण, 4 बजे अतिथि स्वागत, लोकार्पण व उदबोधन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरीय निकाय मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया होंगे। अध्यक्षता गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। गुरु घासीदास सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष एसके केशकर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कोसरे, जिला पंचायत के पूर्व सभापति केशव बंटी हरमुख, उतई नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी, उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, पार्षद दीपमाला देशलहरे, गुरुद्वारा समिति के संरक्षक कमल टंडन विशेष अतिथि होंगे।
समिति के अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड़ ने कार्यक्रम में सभी नागरिकों से उपस्थिति की अपील की है।


