दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 16 दिसंबर। गया नगर(दुर्ग)पटेल भवन मे स्व.यशोदा पटेल की स्मृति में मोहन पटेल के द्वारा आयोजित कथा में पंचम दिवस गरिमा देवी ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति के सम्पूर्ण देवीय गुणो को स्थापित करने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम सगुण रुप मे अवतरित होकर मानव को मानवता का संदेश दिया। सद्भाव सद्गुण और पुरुषार्थ का अदभुत संगम श्रीराम के चरित्र में पाया जाता है।
समग्र मानव को जीवन मंत्र देते हुवे राम और राम कथा जन जन मे दैवीय गुणो को स्थापित करते हुवे आज भी सर्वाधिक लोकप्रिय है। राम के आदर्शो को बाल्यकाल से ही बच्चो को राम कथा पढऩे सुनने के लिए प्रेरित करे। सम्पूर्ण मानवता को चेतना प्रदान करने वाली कथा ही राम कथा है। बुद्धि की जड़ता और जीवन के विकारो को दूर करने के लिए राम कथा ही सहायक है। जो प्रकृति से प्रेम करें जीव मात्र पर दया करें मिलजुल कर रहे बांटकर खाएं संपूर्ण समाज खोजो प्रेम का संदेश दे, वही राम है।