दुर्ग

नवदृष्टि फाउंडेशन के प्रयास से 50वां नेत्रदान
16-Dec-2021 5:42 PM
नवदृष्टि फाउंडेशन के प्रयास से 50वां नेत्रदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 दिसंबर। 
नेत्रदान व देहदान के क्षेत्र में नवदृष्टि फाउंंडेशन अंचल में सक्रिय है वहींअपने संपर्कों के चलते जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराती आ रही है। इसे कड़ी में राउरकेला ओडिशा निवासी से नेत्रदान कराने में नवदृष्टि फाउंडेशन ने सफलता पाई है।

नवदृष्टि फाउंडेशन के राज आड़तीया ने बताया कि उनके छोटे भाई तरुण आड़तिया अपने ससुर जी के खराब स्वास्थ के चलते अपने ससुराल राउरकेला प्रवास पर थे। आज करीब दोपहर 1 बजे विनोद भाई वाडेरा जी ने अपनी अंतिम सांस ली। दामाद तरुण आड़तीया की प्रेरणा से स्व. विनोद वाडेरा के परिजन तत्काल नेत्रदान जैसे श्रेष्ठतम मानव सेवा जैसे सहासिक निर्णय पर सहमत हो गया। अब परेशानी यह थी की राउरकेला में नेत्रदान कैसे किया जाय, किसी अधिकृत संस्था की जानकारी किसी के पास उपलब्ध नहीं थी। तरुण आड़तिया ने यह सूचना अपने बड़े भाई राज आड़तीया को दी और परिवार के नेत्रदान के दृढ संकल्प की भी जानकारी दी। सूचना मिलते ही राज आड़तीया सक्रिय हो गए, रक्तदान में उनका अखिल भारत में योगदान व संपर्क इस बार बहुत प्रभावकारी तरिके से काम आया।

गंभीरता से किए गए प्रयास से उन्हें राऊरकेला के नेत्र बैंक आईजीअएच नेत्र बैंक का पता चला व उनके डायरेक्टर डॉ. मोहन्ती का भी मोबाईल नंबर मिल गया। फिर डॉ. मोहन्ती से फोन पर निरंतर हुई चर्चा के माध्यम से राज आड़तीया ने दुर्ग से ही टेलीफोनिक चर्चा कर आईजीएच नेत्र बैंक के माध्यम से नेत्रदान संपन्न करवा लिया। डॉ. मोहन्ती ने भी जब वाडेरा परिवार की नेत्रदान के अदम्य भावनात्म इच्छा को समझा तो वे तत्काल पूरी तरह से सहयोग की मन:स्थिति में आ गए। शीघ्रता से व्यवस्था करते हुए उन्होंने अपने आई बैंक से नेत्र सहायक श्रीधरण भेजा, जिन्होंने स्व. वाडेरा से नेत्रदान लेकर कार्निया सुरक्षित कर लिया। ज्ञातव्य हो कि नवदृष्टि फाउंडेशन के प्रयासों से यह 50 वां नेत्रदान था।
 


अन्य पोस्ट