दुर्ग

कार की ठोकर, सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मी आईसीयू में
15-Dec-2021 10:33 PM
कार की ठोकर, सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मी आईसीयू में

भिलाई नगर, 15 दिसंबर। विगत दिवस कार की ठोकर से घायल टाउनशिप निवासी सेवानिवृत्त 62 वर्षीय शेलेंद्र पाण्डेय की आईसीयू में हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना में उनके सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोट आई है तथा सेक्टर-9 हास्पिटल से रायपुर अस्पताल उन्हें रेफर किया गया था। भिलाई नगर कोतवाली पुलिस इस मामले में फरार कार और उसके चालक को तलाश रही है।

कोतवाली पुलिस एसआई जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि सेक्टर 2 सडक़ 7 क्वाटर 10 एफ निवासी शेलेंद्र पाण्डेय अपनी एक्टीवा क्रमांक सीजी 07 एलएल 7542 से स्टेट आफिस सिविक सेंटर विभागीय काम से गये हुये थे। सोमवार की दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे वहां से लौटते समय तक्षशिला कॉलेज के पास रोड पर क्रेटा कार क्रमांक सीजी 07 बीवी 0011 के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए शेलेंद्र की स्कूटर को पीछे से ठोकर मार दी, जिससे शेलेंद्र पाण्डेय गाड़ी सहित नीचे गिर गए और उनके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोंट आई है। एक्टीवा वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्हें सेक्टर 9 बीएसपी अस्पताल के आईसीयू में उपचारार्थ भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रामकृष्ण केयर अस्पताल रायपुर के आईसीयू वार्ड में रेफर किया गया है।

क्रेटा चालक के खिलाफ शेलेंद्र के पुत्र श्रेयस की रिपोर्ट पर धारा 337, 279 के खिलाफ जुर्म दर्ज कर तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट