दुर्ग

दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज का वार्षिक अधिवेशन 25-26 को
15-Dec-2021 10:32 PM
दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज का वार्षिक अधिवेशन 25-26 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 दिसंबर।
दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज का वार्षिक अधिवेशन 25 एवं 26 दिसंबर को समोदा में होगा। अधिवेशन के एक दिन पहले 24 दिसंबर को युवा महोत्सव के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस दिन युवाओं के लिए कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया है। साथ ही रात्रि में सामाजिक कवियों द्वारा कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। इसी दिन महिलाओं के लिए भी कबड्डी व रस्साखींच आदि कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रविवार को समाज के केंद्रीय युवा अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख, सर्किल युवा अध्यक्ष हुपेंद्र देशमुख, ग्राम समोदा सरपंच प्रतिनिधि सुखनंदन देशमुख, केंद्रीय युवा सचिव केशव गौतम, केंद्रीय युवा कोषाध्यक्ष धानेश्वर देशमुख, केंद्रीय युवा सहसचिव वीरेंद्र देशमुख, केंद्रीय युवा सलाहकार कमलेश देशमुख, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रेमलाल देशमुख, नेमन देशमुख, युवा सहसचिव सर्किल चिंगरी आदि मौजूद थे।

महिलाओं के लिए फुगड़ी, रस्साखींच, गोला फेंक, सुरीली कुर्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। कबड्डी प्रतियोगिता सुबह 10 बजे आयोजित है जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि केशव (बंटी) हरमुख दुर्ग ग्रामीण कबड्डी संघ अध्यक्ष (सर्किल प्रधान चिंगरी) करेंगे। अध्यक्षता योगेश्वर देशमुख दिल्लीवार केंद्रीय युवा समाज अध्यक्ष करेंगे। विशिष्ट अतिथि देवेंद्र कुमार देशमुख  जनपद अध्यक्ष दुर्ग व हीरामणी देशमुख जनपद सदस्य दुर्ग होंगे। वशेष आमंत्रित अतिथियों में मुकेश बेलचंदन पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सुरेंद्र देशमुख पूर्व अध्यक्ष दिल्लीवार केंद्रीय युवा समाज, भुनेश्वरी देशमुख ग्राम समोदा सरपंच, ललिता देशमुख ग्राम भटगांव सरपंच, उत्तम देशमुख युवा कार्यकारिणी सदस्य होंगे।

कवि सम्मेलन शाम 6 बजे से आयोजित है। जिसमें साहित्यकार जगदीश देशमुख, गीतकार संतराम देशमुख विमनल, डीपी देशमुख, प्यारेलाल देशमुख, हास्य व गीत अनिता देशमुख, छंद गीत आशा देशमुख, श्रृंगार गीत रेणु देशमुख, नारी जागरण रचना देशमख, हास्य व्यंग्य तेजराम देशमुख, हास्य कलाकार छन्नूलाल देशमुख, गीतकार चंद्रिका प्रसाद देशमुख, गीत कविता लोचन देशमुख, साहित्यकार टीकम पिपरिया, हास्य व्यंग्य तुलसीराम देशमुख, श्रृंगार करूण शिवचरण देशमुख आदि करेंगे।
जानकारी उत्तम देशमुख (ग्राम जेवरा) केंद्रीय समिति के द्वारा दी गई।
 


अन्य पोस्ट