दुर्ग

रक्तदान कर कैंसर मरीज के लिए सहारा बना सतीश
15-Dec-2021 5:52 PM
रक्तदान कर कैंसर मरीज के लिए सहारा बना सतीश

दुर्ग, 15 दिसंबर। छत्तीसगढ़ ब्लड डोनर फाउंडेशन के सदस्य और रेयर ब्लड ग्रुप डोनर सतीश सिंह ठाकुर द्वारा रायगढ़ छत्तीसगढ़ से रांची झारखंड जाकर एक 14 वर्षीय कैंसर मरीज के लिए रक्तदान किया। मरीज के  परिवार वालों ने सीटी ब्लड सेंटर के माध्यम से रायपुर निवासी विवेक साहू से संपर्क किया। संपर्क होने के पश्चात कुछ देर में डोनर के रूप में सतीश तैयार होकर सीधे ब्लड देने के लिए मेदांता हॉस्पिटल रांची के लिये सुबह 10 बजे निकले और रात्रि 8 बजे वहां पहुंच कर रक्तदान किया। फाउंडेशन के सदस्य सतीश ने बताया कि उनके द्वारा अलग-अलग  मरीजों के लिये अब तक 20 बार रक्तदान 6 अलग-अलग राज्यों में जाकर किया जा चुका है।


अन्य पोस्ट