दुर्ग

श्री जलाराम ट्रॉफी शतरंज स्पर्धा 18 से
15-Dec-2021 5:46 PM
श्री जलाराम ट्रॉफी शतरंज स्पर्धा 18 से

दुर्ग, 15 दिसंबर। राज्य शतरंज संघ के मार्गदर्शन में दुर्ग जिला शतरंज संघ द्वारा 18 से 22 दिसंबर तक  स्व. लालजी भाई आड़तिया की स्मृति में श्री जलाराम ट्राफी राज्य स्तरीय ओपन शतरंज स्पर्धा एवं सीनियर महिला चयन स्पर्धा का आयोजन श्री जलाराम सांस्कृतिक भवन में किया गया है। जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत अध्यक्ष दिनेश जैन एवं कोषाध्यक्ष तुलसी सोनी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में राज्य भर से खिलाड़ी आने की संभावना है।

उक्त प्रतियोगिता कुल 11 चक्रों में खेली जाएगीय प्रतियोगिता में आयु सीमा निर्धारित नहीं है। आयोजन की तैयारी हेतु विगत रविवार को जिला शतरंज संघ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी ने आयोजन संबंधी जानकारी दी। श्री जलाराम ट्रॉफी राज्य स्तरीय शतरंज स्पर्धा में कुल 50800 रुपये के नगद पुरस्कार रखे गए हैं।


अन्य पोस्ट