दुर्ग

जान बचाने घर में छिपा तो स्कूटर तोड़ निकल भागे आरोपी
15-Dec-2021 2:15 PM
जान बचाने घर में छिपा तो स्कूटर तोड़ निकल भागे आरोपी

कॉलोनी में बाइक सवारों ने मचाया उत्पात
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
भिलाई नगर, 15 दिसंबर।
कल रात औद्योगिक क्षेत्र के 32 एकड़ में बाइक पर सवार तीन अज्ञात ने जमकर उत्पात मचाया। यहां के रहवासी 47 वर्षीय गजानंद पाठक से मारपीट की और जब वो इनसे बचकर घर में घुसे तो बाहर खड़ी स्कूटर को क्षतिग्रस्त कर आरोपी भाग गए। घटना की शिकायत पर जामुल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। 

जामुल थाना के एसआई डीएल सिन्हा ने बताया कि कल रात रसमड़ा स्थित श्रीराम इच्ीटेक प्रायवेट लिमिटेड में डिस्पेच कर्मी गजानंद पाठक ड्यूटी से कामकर 32 एकड़ ईडब्लयूएस 90 हाऊसिंग बोर्ड घर लौटे और अपनी स्कूटर क्रमांक सीजी 07 बीडब्लयू 1251 को घर के सामने खड़ी कर रहे थे, तभी घर के सामने तीन अज्ञात व्यक्ति बाइक से रुके और गजानंद से गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर उन्हें तलवार से जान से मार देने की धक्का-मुक्की करने लगे। उनसे डर कर जब गजानंद घर अंदर चला गया तो वे लोग काफी देर दरवाजा पीटते रहे।  उनके जाने के बाद पड़ोसी कमलेश के कहने पर गजानंद ने दरवाजा खोला

और देखा कि बाहर खड़ी स्कूटर को आरोपी क्षतिग्रस्त कर गए हैं। गजानंद पाठक की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

 


अन्य पोस्ट