दुर्ग

पूर्व जिपं. अध्यक्ष ने किया भाजपा प्रत्याशी का प्रचार
14-Dec-2021 5:46 PM
पूर्व जिपं. अध्यक्ष ने किया भाजपा प्रत्याशी का प्रचार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 14 दिसंबर।
रिसाली नगर निगम वार्ड 14 से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वरी संजय देशमुख के साथ प्रचार में महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन उतरीं। उनका कहना है कि सभी समाज का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है।

नगर निगम रिसाली चुनाव के वार्ड 14 में भाजपा ने अपने चुनावी प्रचार तेज करते हुए अपने प्रारंभिक प्रचार तेज कर दी है, जिसमें सामाजिक नेताओं से चर्चा कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में रामेश्वरी संजय देशमुख जुटी हुई हंै। प्रचार में निकली रामेश्वरी का वार्ड 14 में जगह-जगह हुआ आत्मीय स्वागत किया गया।


अन्य पोस्ट