दुर्ग

भाजपाईयों ने की डोंगेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना
14-Dec-2021 5:05 PM
भाजपाईयों ने की डोंगेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 14 दिसंबर।
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के अवसर पर भाजपा उत्तर मंडल पाटन ने डोंगेश्वर महादेव बटंग में पूजा-अर्चना की।
भाजपा उत्तर मंडल पाटन के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष  लोकमनी चंद्राकर के नेतृत्व में ग्राम बटंग पहुंचकर हर हर महादेव की जयघोष के साथ गली भ्रमण करते हुये प्राचीन मंदिर डोंगेश्वर महादेव धाम में पहुंचकर आम जनता एवं क्षेत्र की खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना किए।

इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण कर भोले बाबा का विधि विधान से पूजा-अर्चना कर भारत माता की खुशहाली की कामना करते हुए आम जनता को समर्पित किया। इसी परिपेक्ष्य में प्रदेश एवं जिला भाजपा नेतृत्व के आव्हान पर उत्तर मंडल पाटन के कार्यकर्ताओं ने सनातन हिन्दू सभ्यता एवं धर्म के जयघोष की भावना के साथ एकत्र हुए। एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा दिये गए संबोधन को सुना।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेत्री एव सदस्य जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती हर्षा चंद्राकर, मांझी प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री अशोक निषाद, कोमल वर्मा शक्ति केंद्र प्रभारी, मनोहर साहू, भुखन पटेल, शंभुदास बैरागी, अरविंद वर्मा, दीपक साहू, हितेश निषाद, भूपेंद्र पटेल, श्रीमती मीरा वर्मा पंच, दिलेश्वरी वर्मा, श्यामा वर्मा, मोतिम साहू, हठियारीन पटेल, राकेश्वरी वर्मा, मेघा वर्मा, चंद्रप्रभा साहू, कब्या वर्मा, नीलम पटेल, राजो पटेल एव पुजारी के रूप में पंडित माधो शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट