दुर्ग
भिलाई नगर, 14 दिसंबर। कैंप-2 स्थित सर्कुलर मार्केट की एक कपडा़ और ज्वैलरी शाप में छत का दरवाजा खोल अज्ञात चोर भीतर घुसा और चोरी कर निकल गया। छावनी पुलिस ने शॉप संचालक की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। चोरी गए कपड़े और ज्वैलरी का आंकलन फिलहाल नहीं हो पाया है।
छावनी पुलिस ने बताया कि वैशाली नगर निवासी 35 वर्षीय निलेश सोनी की सर्कुलर मार्केट कैम्प 2 में श्री हरि गारमेंट्स शॉप है, जिसमें कपड़े के साथ-साथ सोना चांदी का छोटा कारोबार भी होता है। निलेश शनिवार की रात 8:30 बजे दुकान बंद कर अपने घर गया था। रविवार उसकी शॉप बंद ही रही। सोमवार को सुबह करीब 10:30 बजे वह दुकान आया और ताला खोलकर देखा तो भीतर पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। उपर चढक़र देखा तो छत का दरवाजा खुला था। किसी अज्ञात चोर ने छत के दरवाजे का ताला तोड़ दुकान में रखे जेवर और कपड़े ले गया है, जिसे सूचीबद्ध किया जा रहा है।


