दुर्ग
भिलाई नगर, 14 दिसंबर। दरवाजे पर सीमेंट की बोरियाँ रखवाने का विरोध कर रही देवरानी को जेठानी ने पीट दिया। राड से पिटाई की वजह से घायल देवरानी ने कल शाम खुर्सीपार थाना में रिपोर्ट दर्ज करवायी है।
खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि काली मंदिर पास केएलसी जोन 2 खुर्सीपार निवासी 30 वर्षीय उषा देवी ने बताया कि जेठ-जेठानी के मकान के बगल में एक कमरा बनाकर पति के साथ वो रहती हंै। विगत दिनों वे अपने मायके कैम्प 1 गई हुई थीं और उसके पति राम राय गाड़ी में बाहर गये हुये हैं। कल दोपहर मायके से लौटी उषा ने जेठानी सुनीता देवी द्वारा उसके दरवाजा के पास सीमेंट की बोरी रखवाने का विरोध किया तो जेठानी सुनीता ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर खींच लोहे के राड से उषा को मारा, जिससे उसके बांये हाथ की कलाई में चोट आई है। उषा का आरोप है कि जेठानी अक्सर घर से उसे भगाने विवाद करती रही हैं। उषा की रिपोर्ट पर पुलिस ने सुनीता के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।


