दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 दिसंबर। जिले के 94 में से &2 उपार्जन केंद्रों में बफर लिमिट से अधिक धान हो गया है। जिले में इस साल कुल 1 लाख 2 हजार 817 किसान धान खरीदी के लिए पंजीकृत है। इनमें से 19 हजार 1&7 किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किए जा चुके हैं। जिनसे कुल 8 लाख &1 हजार16 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है।
गौरतलब है कि जिले में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू हुई है। इस साल उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव भी जल्दी शुरू हुआ है मगर इसके बावजूद उपार्जन केंद्रों में धान की भारी आवक हो रही है, जिसकी वजह से लगातार बफर लिमिट से ऊपर वाले उपार्जन केंद्रों की सं या बढ़ रही है। बफर लिमिट से अधिक धान वाले उपार्जन केंद्र &4 प्रतिशत है।
जानकारी के मुताबिक जिले में इस साल पंजीकृत किसानों से कुल 46 लाख 47 हजार 840 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। जिसके विरुद्ध 17।88 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है। विभिन्न उपार्जन केंद्रों से खरीदे गए धान की मात्रा गत वर्ष आज की तिथि में हुई खरीदी की तुलना में 88।44 प्रतिशत है। किसानों द्वारा विक्रय किए गए कुल धान का 12।52 प्रतिशत मिलर्स द्वारा उठाव भी किए जा चुके हैं।
खाद्य महकमा के अधिकारियों के अनुसार उपार्जन केंद्रों से धान परिवहन के लिए भी टेंडर हो चुका है। जल्द ही आवश्यकता के अनुसार बफर लिमिट वाले उपार्जन केंद्रों से धान का संग्रहण केंद्रों के लिए परिवहन शुरू किया जाएगा।