दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 दिसंबर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के प्रतिनिधि मोहन लाल हरमुख ने गत दिवस एक दैनिक समाचार पत्र में छबी खबर को खण्डन करते हुए कहा है कि सेवा सहकारी समिति थनौद सोसायटी में धान खरीदी एवं टोकन तथा बारदाना सुचारू रूप से जारी है।
साथ ही साथ समिति के अध्यक्ष बृजमोहन देशमुख व सदस्य देवराज चतुर्वेदी, ओंकार प्रसाद, देवेन्द्र सिन्हा, मोरध्वज कुम्मकार, धनजय खरे व संतोष कुमार आदि ने बताया कि किसी भी पंजीकृत किसान को टोकन के लिए भटकना नही पड़ रहा है। वहीं बारदाना की आपूर्ति डीएमओ दुर्ग के माध्यम से जारी है। जिसमें चलते किसानों को धान बेचने में कही कोई असुविधा नहीं हो रही है। जहां तक 20 प्रतिशत किसानों के रकबा गायब होने की बात है तो एनआईसी के बैंक से रकबा में कभी आयी है, जो शासन में आदेश के बाद अब जल्द से जल्द सुधार लिया जाएगा।


