दुर्ग

ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत
11-Dec-2021 5:04 PM
ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 11 दिसंबर।
पुलगांव थाना क्षेत्र में कल दोपहर ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मारते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया। पुलगांव पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम आमटी निवासी 39 वर्षीय दीपक निषाद पीडब्लूडी में श्रमिक है। वह शुक्रवार को गांव के ही कौशल निषाद के साथ अलग-अलग बाइक पर से ग्राम चिंगरी की ओर आ रहा था, तभी कौशल निषाद की मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एसी 1525 को बालोद दुर्ग मार्ग से ग्राम पुलगांव रोड पर आ रहा कोनारी मोड़ के पास ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेडडी 7312 के चालक ने ठोकर मार दी। कौशल निषाद बाइक समेत ट्रक से घिसटते हुये सडक़ पर गिर गया। उसके सिर, हाथ पैर में गंभीर चोट आई।

राहगीरों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर उपचार हेतु जिला अस्पताल दुर्ग ले गये, लेकिन कौशल निषाद की मृत्यु हो गई। दीपक की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
 


अन्य पोस्ट