दुर्ग

दुकान में घुस जान से मारने की धमकी, कारोबारी पर जुर्म दर्ज
11-Dec-2021 4:42 PM
दुकान में घुस जान से मारने की धमकी, कारोबारी पर जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 11 दिसंबर।
छावनी थाना क्षेत्र में पॉवर हाउस स्थित क्लाथ स्टोर संचालक ने जलेबी चौक स्थित टेलरिंग शाप में घुस मारपीट करते हुए कारीगर को जान से मारने की धमकी दी और उनकी शॉप में लगा सीसीटीवी भी तोड़ दिया।  टेलर विजय सोनी की रिपोर्ट पर छावनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 427, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

छावनी पुलिस ने बताया कि विजय सोनी (24 वर्ष) निवासी गौतम नगर सेक्टर 11, जोन 1 , सडक़ 6 ने शिकायत की है कि उसकी टेलर दुकान कैप 1 जलेबी चौक में है। बीती रात विजय और उसका कारीगर दाउलाल पटेल दुकान में काम कर रहे थे, तभी पॉवर हाउस स्थित फैशन क्लाथ स्टोर के संचालक शीत उनकी दुकान में आया और पुरानी बात को लेकर विजय से गाली गलौज करने लगा। विजय ने जब मना किया तो शीत ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए दुकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। विजय के भाई डोलेश्वर सोनी व अजय सोनी के बीच बचाव के बाद शीत भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 


अन्य पोस्ट