दुर्ग

आश्रय गृह में पौधे रोपकर लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
10-Dec-2021 5:46 PM
आश्रय गृह में पौधे रोपकर लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 दिसंबर।
नगर पालिक निगम की राष्ट्रीय आजीविका मिशन( एनयूएलएम टीम) और सार्थक प्रयास महिला स्व सहायता समूह द्वारा आज शहर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल के मंशा के अनुरूप और आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन के प्रबंधक मुक्तेश कान्हे, मनीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में महिलाओं ने दुर्ग जिला अस्पताल स्थिति आश्रय गृह में स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही महिलाओं, जिला अस्पताल के सुरक्षा बल, आश्रय स्थल पर रहने वाले आश्रितों के द्वारा फलदार वृक्ष लगाए गए। साथ ही स्वच्छता का संदेश भी दिया।

फलदार वृक्षों का किया गया रोपण छत्तीसगढ़ सरकार के मंशा के अनुरूप आश्रय गृह में लगाए गए कटहल, मूंगा, नींबू, अमरूद के पेड़ साथ में महिलाओं ने फूल और सब्जियों के पौधे भी लगाए जो महिलाओं को आर्थिक आय का साधन बने। और महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाया जाए।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय आजीविका मिशन प्रबंधक मुक्तेश कान्हे, मनीष त्रिपाठी तथा सभी सामुदायिक संगठक एवं सार्थक प्रयास महिला समूह की अध्यक्ष चंचल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।


अन्य पोस्ट