दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 29 नवंबर। जगदलपुर (बस्तर) में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल खेल में फ्लोटिंग विंग्स स्विमिंग एकेडमी खेल गांव पुरई के तैराकों ने 21 गोल्ड मैडल, 21 सिल्वर मेडल और 11 सिल्वर सहित 53 मैडल प्राप्त किए। स्पर्धा में खेल गांव पुरई के तैराक छाए रहे।
खिलाडिय़ों ने बताया कि सभी गांव के (डोगीहा) तालाब में प्रैक्टिस करते हैं। इनके कोच ओम कुमार ओझा ने बताया कि सभी बच्चे गांव में ही प्रेक्टिस किये अगर 1 महीने स्विमिंग पूल में प्रैक्टिस करना मिला जाते तो रिजल्ट और अच्छा रहता।
लड़कियों की कोच के रूप में शामिल निशा ने बताया कि हमारे बच्चे बहुत अच्छा प्रदर्शन किये हैं, आने वाले समय में और अच्छा करेंगे, जिसमें भूमिका ओझा 3 गोल्ड मैडल, धन्नु ओझा 3 गोल्ड मैडल, चन्द्रकला ओझा 3 गोल्ड मैडल , खुशी ओझा 3 गोल्ड मैडल, रुचि निर्मलकर 2 गोल्ड मैडल , दीप्ती कोसरे 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मैडल, काव्या रिगरी 1 गोल्ड, 2 सिल्वर मैडल, ईश्वर ओझा 1 गोल्ड ,1 सिल्वर , 1 ब्रॉन्ज ,पूजा 1 सिल्वर ,1 ब्रॉन्ज मैडल, वैशाली बंजारे 2 सिल्वर 1 ब्रॉन्ज, हेमलता ओझा 3 सिल्वर मेडल , हिना ओझा 1 सिल्वर , 2 ब्रॉन्ज मैडल , दिग्विजय यादव , 1 गोल्ड 1 सिल्वर 1 ब्रॉन्ज मैडल, सम्राट ओझा , 1 गोल्ड 1 सिल्वर , सिद्धार्थ ओझा 1 सिल्वर 2 ब्रॉन्ज मैडल, डोमन देवांगन 3 सिल्वर मैडल, लोकेश रिगरी 3 सिल्वर मैडल, लोभ कुमार 3 ब्रॉन्ज मैडल, देव साहू 1 ब्रॉन्ज मैडल प्राप्त किए।
इस सफलता पर अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड़, संरक्षक केशव बंटी हरमुख , विकाश जैसवाल ,प्रमोद जैन, सूरज साहू, देवला भारती, टीम में शामिल दल मैनेजर कॉसलेंन पटेल, राजेश देवांगन, तामेश्वर घनघोरी, राजेश निर्मलकर, स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष - उमा रिगरी, यमेश नारंग, शीतला ठाकुर, यशवंत यादव, राकेश सेन, अशोक रिगरी, ड़ी.आर कोसरे, नरेश साहू, ओंकारेश्वर साहू, दिनेश राजपुत, तिलेश्वर यादव, जैत राम पटेल, ने बधाई दिए।


