दुर्ग

शराब के लिए रूपये न देने पर चाकू ले पूरे परिवार को दौड़ाया, बड़े भाई पर जुर्म दर्ज
29-Nov-2021 2:23 PM
शराब के लिए रूपये न देने पर चाकू ले पूरे परिवार को दौड़ाया, बड़े भाई पर जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 29 नवंबर।
बीती रात शराब के लिए रूपये की मांग करते हुए छोटे भाईयों और उनकी पत्नी से गाली-गलौज करते हुए न सिर्फ मारपीट की, बल्कि चाकू लेकर जान से मारने दौड़ा। भाई जैसे-तैसे अपनी जान बचाते रात को थाना पहुँचे और रिपोर्ट दर्ज करवायी है।

खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि जगन्नाथ किराना स्टोर्स के बाजू दुर्गा मंदिर रोड प्रियर्दशनी मार्केट जोन 3 निवासी 35 वर्षीय अभिमन्यु साहू होटल चलाता है। कल रात वह घर में था, उसका बड़ा भाई प्रभाकर साहू आया और शराब पीने के लिये घर के लोगों से पैसा मांगते हुए उन्हें परेशान करने लगा।

अभी रूपये नहीं हैं, कहने पर प्रभाकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगा। जब घर में मौजूद पूना साहू, बसंती साहू तथा बड़ा भाई जगन्नाथ बीच बचाव करने लगे तो प्रभाकर ने जगन्नाथ को भी पीट दिया और चाकू निकाल अभिमन्यु की ओर दौड़ा, तब अभिमन्यु घर से भागकर थाना पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज करवायी।

खुर्सीपार पुलिस ने प्रभाकर के खिलाफ कई धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट