दुर्ग
ट्रेलर की ठोकर, बाईक सवार घायल
28-Nov-2021 8:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 28 नवंबर। ड्यूटी जा रहे युवक को अज्ञात ट्रेलर चालक ने ठोकर मार दी, इससे युवक को चोटें आई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। घायल युवक के भाई की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक आजाद चौक शिवपुरी जामुल निवासी नागेंद्र पारकर का भाई शैलेंद्र पारकर 24 नवंबर की सुबह लगभग 4 बजे अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर एसटीएफ बघेरा में ड्यूटी जाने के लिए निकला था।
इसी दौरान सूर्या माल चौक कोहका रोड से आ रही अज्ञात ट्रेलर चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए शैलेंद्र को ठोकर मार दी। इससे शैलेंद्र के हाथ, पैर आदि में चोटें आई। उसे पल्स हॉस्पिटल नेहरू नगर में इलाज के लिए भर्ती किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


