दुर्ग

चार ने मिलकर युवक को पीटा, आईसीयू में
28-Nov-2021 1:22 PM
चार ने मिलकर युवक को पीटा, आईसीयू में

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 28 नवंबर। दुर्ग जिले के एचएससीएल कॉलोनी में विगत रात्रि एक युवक को चार लोगों ने जमकर पीटा है। मारपीट में घायल युवक को उपचारार्थ सुपेला के एक निजी अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस ने युवक के पिता की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
 
भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि 55 वर्षीय नंदू कन्नौजिया निवासी यादव चौक रुआबांधा बस्ती ने बताया कि विगत रात वो रिसाली आजाद मार्केट से फल लेकर अपने घर वापस आ रहा थे, तभी एचएससीएल कॉलोनी के पास अमन सरदार, विनय, संतानु का बेटा और झुमरु मिलकर उनके लडक़े रोहित कन्नौजिया से गाली गलौज करते हुए उसे मार रहे थे। उनके हाथ में डण्डे थे, जिससे वो रोहित को पीट रहे थे। मारपीट से रोहित के सिर, दोनों पैर, कमर, पीठ एवं हाथ में गंभीर चोट आई है। नंदू और अमर कंडरा के विरोध पर चारों आरोपी वहां से भाग निकली। रोहित को घायल अवस्था में सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया, वहां से स्पर्श अस्पताल में रेफर किया गया। जहां आईसीयू में रोहित का उपचार चल रहा है।


अन्य पोस्ट