दुर्ग
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत नाम जुड़वाने वाले मतदाताओं के लिए लकी ड्रॉ जीतने का मौका
26-Nov-2021 9:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 नवंबर। मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अतंर्गत 1 नवंबर से नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। इस अवधि में नाम दर्ज कराने वाले मतदाताओं के लिए लकी ड्रा निकाला जाएगा। लकी ड्रा मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन नंबर को आधार मानकर निकाला जाएगा। लकी ड्रा राज्य स्तर पर निकाला जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जिले से नये मतदाताओं को लकी ड्रा में चयन किया जाएगा। चयनित मतदाता को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर स मानित किया जाएगा। नये मतदाताओं के लिए आनलाईन माध्यम से फार्म।6 भरकर लकी ड्रा में शामिल होने का मौंका है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


