दुर्ग

भारती कॉलेज में इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा का इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन
24-Nov-2021 6:37 PM
भारती कॉलेज में इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा का इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 24 नवंबर। भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग  के कुलाधिपति सुशील चंद्राकर एवं भारती ग्रुप के डायरेक्टर जय चंद्राकर के मार्गदर्शन में भारती कॉलेज ऑफ  इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक नेहा सोनी एवं योगेश कुमार देशमुख के द्वारा किया गया।

प्राचार्य डॉ. एस. के ताम्रकार ने विद्यार्थियों को टेक्निकल की पढ़ाई के महत्व को समझाया। वही कालेज के डीन प्रो. डी. सी परसाई ने बच्चो को परीक्षा से संबंधित जानकारी दी। प्रो. एल पी भैया ने कॉलेज के अकेडमिक एवं लैब से संबंधित जानकारी दी। सभी विभाग प्रमुख ने अपने अपने डिपार्टमेंट की जानकारी दी।

इस प्रोग्राम में भारती ग्रुप ऑफ  कॉलेज के वॉइस प्रेसिडेंट प्रभजोत सिंह भुई, भारती ग्रुप के रजिस्ट्रार घनश्याम साहू, भारती विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार, इंदिरा जैन, सीमा कुशवाहा, गायत्री गौतम, शारदा प्रसाद एवं अन्य प्राध्यापक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट