दुर्ग
घण्टों तालाब में अभ्यास करते थे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 24 नवंबर। 25 से 28 नवंबर जगदलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल गेम में फ्लोटिंग विंग्स स्विमिंग एकेडमी खेल गांव पुरई के बच्चों का दुर्ग ज़ोन में सबसे ज्यादा चयन हुआ है।
जब सभी तरफ कोरोना महामारी चल रहा था, जिसके कारण सभी स्विमिंग पूल बंद थे, उस समय पुरई के बच्चे घण्टों तालाब में अभ्यास करते थे, यही कारण है, कि यहाँ के बच्चे का इतना अच्छा रिजल्ट है।
कोच ओमकुमार ओझा बताते हैं, कि ये सभी बच्चे रोजाना 4 से 5 घण्टे तालाब में अभ्यास करने के बाद ग्राउंड में रनिंग व ग्राउंड वर्कआउट करते हैं। इनकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा हैं, यहाँ के बच्चों का चयन ज्यादा हुआ।
चयनित बच्चों में ईश्वर ओझा , सम्राट ओझा, सिद्धार्थ ओझा , खुशी ओझा, हिना ओझा , हेमलता ओझा ,धंनु ओझा , भूमिका ओझा ,चन्द्रकला ओझा, लोभ कुमार , लोकेश कुमार , डोमन देवांगन , देव साहू, दिग्विजय यादव , वैशाली बंजारे , पूजा सरसुधे, दीप्ती कोसरे , काव्या रिगरी , रुचि कोच निशा ओझा शामिल हैं।
इस उपलब्धि पर फ्लोटिंग विंग्स स्विमिंग एकेडमी के अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड़, संरक्षक केशव बंटी हरमुख, विकास जैसवाल , प्रमोद जैन , स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष उमा रिगरी , उपाध्यक्ष यमेश नारंग , सहसचिव , शीतला ठाकुर, यशवंत यादव , देवला भारती,राकेश सेन , जयत राम पटेल, तिलेश्वर यादव , अशोक रिगरी, ड़ी, आर कोसरे , नरेश साहू , ओंकारेश्वर साहू , सूरज साहू, भोजराज साहू, दिनेश राजपूत, छत्रपति देवांगन ने बधाई दी और उज्वल भविष्य की कामना की है।


