दुर्ग

राज्य वेटलिफ्टिंग में जय हनुमान व्यायाम शाला व महात्मा गांधी उ.मा.वि. दुर्ग के खिलाडिय़ों ने जीता गोल्ड
24-Nov-2021 6:21 PM
  राज्य वेटलिफ्टिंग में जय हनुमान व्यायाम शाला व महात्मा गांधी उ.मा.वि. दुर्ग के खिलाडिय़ों ने जीता गोल्ड

दुर्ग, 24 नवंबर। 19 वीं राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर सिनियर प्रतियोगिता हुआ जिसमें वेटलिफ्टिंग अंडर 17 के अंतर्गत बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। वेटलिफ्ंिटग अंडर 17 में 89 कि.ग्रा. वर्ग में दुर्ग जिले के वीर सिंह ने 200 किग्रा वजन उठाकर प्रथम स्थान एवं आंकाक्षा साहू 55 किग्रा वर्ग में कुल 86 कि.ग्रा उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। खिलाडिय़ों की जीत पर दुर्ग जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव ललित साहू एवं जय हनुमान व्यायाम शाला के खिलाडिय़ों एवं वेटलिफ्टिंग कोच जितेन्द्र सिंग चाहल, (जीतू पाजी) प्रकाश राजपूत, पुरूषोत्तम अहीर, दुर्गेश्वरदास वैष्णव, संजू गुप्ता, हरि जगबेड़ा, यशवंत देवांगन, हर्ष कुमार साहू, अमर सिंह, अमृता कोर्राम, प्रीतम निर्मलकर एवं अन्य ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

 


अन्य पोस्ट