दुर्ग

विधायक वोरा को जन्मदिन पर बधाई देने तांता
23-Nov-2021 6:09 PM
विधायक वोरा को जन्मदिन पर बधाई देने तांता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 नवंबर।
छत्तीसगढ़ वेयरहाउस कॉरपोरेशन के अध्यक्ष व विधायक अरुण वोरा जन्मदिन पर सर्वप्रथम अपनी माता शांति वोरा से आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात चंडी मंदिर पहुंचकर माता को चुन्नी और श्रृंगार अर्पित किया और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। चंडी मंदिर के पंडित ने अरुण वोरा को माता की चुन्नी व फूलों की माला आशीर्वाद स्वरुप भेंट किया। राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम  सहित प्रदेश के मंत्री व नेताओं ने मोबाइल के माध्यम से अरुण वोरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

वोरा निवास में जश्न का माहौल था, जहां एक और मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद के नेतृत्व में अपने साथियों के साथ भारी भरकम फूलों की माला से अपने नेता अरुण वोरा को गर्मजोशी से जन्मदिन की बधाई दी। वही कांग्रेसजनों ने फूल माला व आतिशबाजी कर अपने नेता का भव्य स्वागत किया और उन्हें सफल एवं सुखद जीवन दीर्घायु के लिये कामना की।

साथ ही भव्य रथ में अपने नेता अरुण वोरा को बिठाकर लगभग 11 किलो का केक काटा गया। इस दौरान ड्रोन कैमरे के माध्यम से फूलों की वर्षा की गई। महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में एमआईसी सदस्य एवं सभी पार्षदों ने भी विधायक अरुण वोरा का भव्य फूलों की माला से स्वागत किया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही केक काटकर खुशी का इजहार किया। कसेर समाज द्वारा अरुण वोरा को कांसे का घड़ा भेंटकर स मानित किया गया। वहीं चेंबर ऑफ कॉमर्स के अलावा विभिन सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों द्वारा लगातार अरुण वोरा को बधाईयों का तांता लगा रहा।
 


अन्य पोस्ट