दुर्ग

रेल अवरोध के चलते ट्रेनें हो रही लेट
21-Nov-2021 7:03 PM
 रेल अवरोध के चलते ट्रेनें हो रही लेट

दुर्ग, 21 नवंबर। आज प्रात: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत सोनुआ-लोटापहार स्टेशनों के मध्य उत्पन्न हुए रेल अवरोध के फलस्वरूप बिलासपुर-हावड़ा रेलमार्ग पर ट्रेनें विलंब से चल रही है। कुछ ट्रेनों को हावड़ा से विलंब से रवाना किया जाएगा। इस मार्ग पर अभी रेल परिचालन सामान्य रूप से चल रही है।

इसी कड़ी में 20 नव बर को हावड़ा से 19.50 बजे छूटने वाली 12810 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस को 4.30 घंटे विलंब से पुनर्निर्धारित समय पर 21 नव बर को 00.20 बजे हावड़ा से रवाना किया जाएगा। इसके साथ ही आज हावड़ा-बिलासपुर रेलखंड पर ट्रेनें देर से चल रही है, जिसमें 18477 पुरी-ऋषिकेश एक्सप्रेस झरसुगुड़ा में लगभग 5 घंटे विलंब, 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस झरसुगुड़ा में लगभग 5 घंटे विलंब, 13288 राजेन्द्र नगर-दुर्ग  एक्सप्रेस झरसुगुड़ा में लगभग 2 घंटे विलंब से, 12222 हावड़ा-पुणे, दुरंतो एक्सप्रेस झरसुगुड़ा में लगभग 2 घंटे विलंब से तथा 09206 हावड़ा-पोरबंदर एक्सप्रेस झरसुगुड़ा में लगभग 5 घंटे विलंब से पहुंचकर गंतव्य के लिए चल रही है।


अन्य पोस्ट