दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 नवंबर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष फतेह सिंह भाटिया ने कहा कि श्री गुरुनानक देवजी की जयंती पर देश के प्रधानमंत्री द्वारा उपचुनाव में मिली हार को देखते हुए तीनों कृषि काले कानून को वापस लेना पड़ा और यह जीत हिंदुस्तान के किसानों की जीत है।
कांग्रेस परिवार की जीत है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा दिनों तक चलने वाला यह किसान आंदोलन जिसमें लगभग 700 से अधिक किसान भाईयो ने बलिदान दिया है यह उनको समर्पित है। इस जीत में हमारे किसानों का साथ देने के लिए राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका, राहुल और हमारे प्रदेश के मु यमंत्री भूपेश बघेल जिन्होंने उनके इस आंदोलन में उनका साथ दिया बहुत आभार है। किसान देश का आधार है, जिन्होंने आजादी के पहले से ही न कभी मुगलों के आगे झुके न अंग्रेजों के आगे झुके न इस तानाशाह सरकार के आगे झुके और यह प्रधानमंत्री से मांग है। सभी शहीदों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये दे ताकि परिवार अपना गुजारा कर सके इसके लिए नौकरी देने का तुरंत निर्णय लेना चाहिए।


