दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 नवंबर। इंदिरा गांधी त्याग,बलिदान और साहस की प्रतिमूर्ति है।एक सशक्त सर्वमान्य जननेता के रूप में इंदिरा गांधी ने देश को प्रगति के नए उच्चतम सोपान पर पहुंचाया। उनकी सच्ची नियत, दृढ़ निश्चय, पक्का इरादा ने समूचे राजनेताओं को ही नहीं वरन जनसामान्य को जीवन में सतत आगे बढऩे की प्रेरणा दी।
उक्ताशय के विचार छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कारर्पोरेशन के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्मजयंती कार्यक्रम पर व्यक्त किये। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता देवेश मिश्रा ने बताया कि सुबह 9 बजे इंदिरा मार्केट में अपने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और देश की भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिन मनाने कांग्रसजनों में उत्साह था।
भारी संध्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कारपोरेशन अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा, गया पटेल, धीरज बाकलीवाल, शंकरलाल ताम्रकार, परमजीत सिंह भुई,कौशलकिशोर सिंह के नेतृत्व में इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


