दुर्ग

सहकारी समिति चुनाव के संबंध में बैठक
19-Nov-2021 5:58 PM
सहकारी समिति चुनाव के संबंध में बैठक

उतई, 19 नवंबर। सेक्टर 05 निज निवास कार्यालय भिलाई में पाटन विधानसभा क्षेत्र के 11 सहकारी समितियों के निर्वाचन के संबंध में आवश्यक बैठक विजय बघेल सांसद दुर्ग के दिशा-निर्देश में संपन्न हुआ। निर्वाचन के संबंध में विशेष जानकारी दीपक चंद्राकर द्वारा प्रदान किया गया तथा पाटन विधानसभा के समस्त सोसायटी चुनाव संपन्न कराने हेतु पाटन विधानसभा के लिए चार मुख्य चुनाव संचालक नियुक्त किएगए हैं। जितेन्द्र वर्मा, दीपक चंद्राकर, धनराज साहु व खेमलाल देशलहरा को बनाया गया, जो पुरे चुनाव का संचालन करेंगे। इसके अतिरिक्त प्रभारी व सहप्रभारी की नियुक्ति किया गया है। उक्त बैठक में विशेष रूप से जितेन्द्र वर्मा दीपक चंद्राकर, धनराज साहु, खेमलाल देशलहरा, मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर, खेमलाल साहु, मोरध्वज साहु, अजय बघेल, लालेश्वर साहु, प्रकाश चंद्राकर, राजेश चंद्राकर, राजा पाठक, खिलावन वर्मा दिलीप साहु, रामनारायण साहु, हर्ष भाले, योगेश भाले, दामोदर चक्रधारी धनश्याम कौशिक, धर्मेन्द्र कौशिक, उत्तरा सोनवानी, कमलेश साहु, कमलेश चंद्राकर, फेरहा राम धिवर, कुणाल शर्मा, नारद साहु, अभय ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, गैदलाल डहरिया, देव वर्मा, अखिलेश मिश्रा, नीलमणी साहु, ललित सोनकर, जनक साहु, भानु सोनकर, रमेश कौशिक, विनय चंद्राकर, बाबा वर्मा, डोने साहु व समस्त पाटन विधानसभा के सम्मानित कार्यकर्ता के पावन आतिथ्य में संपन्न हुआ।


अन्य पोस्ट