दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 19 नवंबर। गंजपारा निवासी एक परिवार के आपसी विवाद में रिश्तेदारों ने कल जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा कि बहन से दुव्र्यवहार किए जाने से नाराज युवक मां के साथ बहन की ससुराल पहुँचा और उत्पात मचाया है तो वहीं उसके इस कृत्य के विरोध स्वरूप सास और दामाद ने मिलकर उनसे मारपीट की। रिपोर्ट पर देर रात सिटी कोतवाली दुर्ग में दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज करवाया है।
पुलिस ने बताया कि गंजपारा निवासी 55 वर्षीय सरोज दुबे के मुताबिक कल सुबह उसकी बहू पायल दुबे के साथ घरेलू बात को लेकर के मामूली वाद विवाद हुआ, जिससे नाराज होकर पायल अपने मायके जाने के लिए निकल गई। जैसे तैसे उसके पति प्रशांत दुबे ने सुपेला घड़ी चौक से मान मनौवल कर उसे वापस घर लेकर आ गया। कल शाम पायल का भाई गौरव तिवारी एवं मां किरण तिवारी गंजपारा आए और मेरी बेटी के साथ सुबह क्यों विवाद किए हो, कह कर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए सरोज से मारपीट करने लगे।
इस दौरान प्रशांत बीच बचाव करने आया तो उसे भी पीटा गया। मारपीट से सरोज के दाहिने हाथ व चेहरे में तथा प्रशांत के गला एवं दाहिने हाथ में चोट आई है। पड़ोसी संदीप राठी के बीच बचाव के बाद गौरव अपनी माँ के साथ निकल गया। जबकि लेबर कैंप जामुल निवासी कविता तिवारी ने बताया कि वह अपने पुत्र प्रियांशु उर्फ गौरव के साथ बेटी की ससुराल गई तो उसकी सास सरोज दुबे और दामाद प्रशांत उसकी बेटी से विवाद कर रहे थे। मना करने पर दोनों ने गाली गलौज कर मारपीट की है। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 294, 323, 34, 506 के तहत काउंटर जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।


