दुर्ग

गल्र्स कॉलेज में स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प
18-Nov-2021 5:34 PM
गल्र्स कॉलेज में स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प

दुर्ग, 18 नवंबर। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मु्यस्रयमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत दो दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण कै3प का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. रेशमा लाकेश ने बताया कि दो दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, थॉयराइड, कोलेस्ट्रॉल, सिकलिन आदि का परीक्षण कर डॉक्टरों ने परामर्श दिया और नि:शुल्क दवाईयां दी गई। डॉ. संजय सिन्हा, डॉ. चंदन कुमार साव, डॉ. पियूष श्रीवास्तव एवं मनीष यादव, कुलेश्वर चन्द्राकर के साथ ही लैब टेक्नीशियन रेशमा निर्मलकर, उमेश पाल, नर्स पूनम साहू, सुषमा वर्मा ने स्वास्थ्य शिविर में कार्य किया।
फार्मासिस्ट अजय साहू एवं सुनिधि ने औषधि वितरण का कार्य किया। लगभग 465 छात्राओं ने कै3प का लाभ उठाया।
 


अन्य पोस्ट