दुर्ग

पति-पत्नी में मारपीट, अपराध दर्ज
18-Nov-2021 5:28 PM
पति-पत्नी में मारपीट, अपराध दर्ज

दुर्ग, 18 नवंबर। फैमिली कोर्ट में पेशी में उपस्थित होने के बाद निकले पति-पत्नी के बीच एक्टिवा वाहन को लेकर मारपीट हो गई। पत्नी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक  स्टेशन मरोदा थाना नेवई निवासी रजनी कौर पेशी में उपस्थित होने के लिए कसारीडीह स्थित फैमिली कोर्ट में पहुंची थी। वहां पर उसका पति मलकीत सिंह भी पहुंचा था। पेशी हो जाने के बाद वे दोनों कोर्ट से बाहर निकले। कोर्ट के सामने मलकीत सिंह रजनी कौर की एक्टिवा क्रमांक सीजी 07 ए क्यू 5886 को अपने हक में लेते हुए कहा कि यह मेरी गाड़ी है, मैं इसे लेकर जाऊंगा। जब रजनी कौर ने मना किया तो मलकीत सिंह ने हाथ मुक्के से उसकी पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
 


अन्य पोस्ट