दुर्ग

असंगठित श्रमिकों के पंजीयन के लिए 7 तक चलेगा अभियान
18-Nov-2021 5:15 PM
असंगठित श्रमिकों के पंजीयन के लिए 7 तक चलेगा अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 नवंबर।
निगम क्षेत्र अंतर्गत में सेंट्रल गवर्नमेंट के आदेशनुसार नि:शुल्क शिविर लगाकर ई-श्रमिक कार्ड 17 नवंबर से 7 दिसंबर तक समस्त वार्डों में वार्डवार शिविर लगाने के लिए निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर  निगम सीमान्तर्गत वार्डवार होगा।

इसके लिए सहायक राजस्व अधिकारी प्रकाशधर दीवान और सहायक राजस्व निरीक्षक निर्मल चंद्राकर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए नगर निगम और उन्नति फाउंडेशन द्वारा ई-श्रमिक पंजीयन के लिए दुर्ग शहर क्षेत्र के सभी वार्डों 60 में वार्डवार शिविर लगाकर अभियान चलाया जाएगा। हितग्राहियों को आधार कार्ड, बैंक पास बुक, अपना मोबइल न बर लेकर शिविर में पहुंचने कहा गया है।
 


अन्य पोस्ट