दुर्ग

बोरसी क्षेत्र के निवासियों को मिली 75 लाख के विकास कार्यों की सौगात
18-Nov-2021 5:14 PM
बोरसी क्षेत्र के निवासियों को मिली 75 लाख के विकास कार्यों की सौगात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 नवंबर।
बोरसी क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 51 एवं 52 के निवासियों को 75 लाख के मूलभूत विकास कार्यों की सौगात मिली है।
विधायक व राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने वार्ड 51 में वृंदानगर चौक से सांस्कृतिक भवन तक 35 लाख की लागत से बनने वाली सीमेंट सडक़ एवं वार्ड 52 में द्वारकापुरी के पीछे बस्ती में जलभराव रोकने के लिए बनने जा रही 40 लाख की आरसीसी नाली निर्माण का भूमिपूजन कर कार्य शुभारंभ करवाया।    इस दौरान श्री वोरा ने कहा कि जब से प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार आई है। दुर्ग के विकास को गति मिली है। लगातार विकास कार्यों के लिए शासन से राशि जारी किया जा रहा है। 64 करोड़ की मुख्य सडक़, 14 करोड़ के ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट जैसी बड़ी परियोजनाओं के साथ ही अब वार्डों में अंदरूनी विकास कार्यों के लिए भी राशि लाई गई है, जिससे नागरिकों की मूलभूत सुविधा में बढ़ोतरी होगी। क्षेत्र में लंबे समय से जल भराव एवं खराब सडक़ों की जनशिकायत प्राप्त हो रही थी जिसका निराकरण करने के लिए 75 लाख से विकास कार्य कराए जाएंगे।

इस दौरान सभापति राजेश यादव, एमआईसी अनूप चंदनिया, पोषण साहू, रत्ना नारमदेव, प्रकाश गीते, संदीप वोरा, अंशुल पांडेय, भोजराम यादव व नगर निगम के कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी सहित वार्डवासी मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट