दुर्ग
शराब खरीदने लाईन लगे युवक का मोबाइल चोरी, सीसीटीवी से आरोपी की पहचान
18-Nov-2021 1:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
भिलाई नगर, 18 नवंबर। शराब खरीदने लाईन में लगे युवक की जेब से मोबाइल चोरी हो गया। भट्टी के सीसीटीवी में फुटेज खंगालने पर आरोपी की पहचान होने पर जामुल थाना में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवायी गई है।
जामुल पुलिस ने बताया कि कन्हार पारा ग्राम शिवपुरी निवासी डोमन साहू (21 वर्ष) फर्नीचर का काम करता है। रविवार की शाम वह घासीदास नगर सिकरवार यार्ड में देशी शराब खरीदने गया था। इसी दौरान उसकी जेब से किसी अज्ञात ने मोबाईल चोरी कर लिया। शराब भट्टी में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखने पर एक व्यक्ति जेब से मोबाईल निकालते हुए दिखा है, जिसकी पहचान रजत मांझी निवासी आदर्श नगर केम्प 2 के रूप में हुई है। उसे शराब भट्टी के ललित साहू एवं खोमेश्वर साहू ने पहचाना है। डोमन की रिपोर्ट पर रजत के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


