दुर्ग
दुर्ग, 17 नवंबर। माता लक्ष्मी की झांकी विसर्जन देखकर वापस लौट रहे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को कार चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनों लोगों को अधिक चोटें आई।
उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। प्रार्थी की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया। पुलिस के मुताबिक ग्राम कोनारी निवासी मनोज कुमार साहू का भतीजा पुष्पेंद्र कुमार साहू अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 एलजे 2405 पर अपने दोस्त चंद्रशेखर विश्वकर्मा को पीछे बैठाकर ग्राम चंदखुरी माता लक्ष्मी की झांकी विसर्जन देखने गया हुआ था। वह रात को जब दुर्ग बालोद रोड से वापस घर लौट रहा था।
उस दौरान कोनारी मुरूम खदान के पास ब्रेजा कार क्रमांक सीजी 07 सीए 2326 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को ठोकर मार दिया। इससे पुष्पेंद्र कुमार साहू एवं चंद्रशेखर विश्वकर्मा को चोटें आई। उन्हें लोगों ने तुरंत डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।
ठोकर से मोटरसाइकिल सवार दो घायल


