दुर्ग

दुपहिया चोरी, जुर्म दर्ज
17-Nov-2021 5:02 PM
दुपहिया चोरी, जुर्म दर्ज

भिलाई नगर, 17 नवंबर। तीन माह पहले सिविक सेंटर में अपनी स्कूटर खड़ी कर शराब खरीदने गए व्यक्ति की स्कूटर किसी ने पार कर दी। चोरी की रिपोर्ट कोतवाली थाना में कल शाम पीडि़त ने ननक_ी से आकर करवायी है। पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। ननक_ी निवासी 55 वर्षीय देवेन्द्र ठाकुर ननक_ी मे ही बस स्टैंड मे होटल व्यवसायी हैं। वो  पत्नी शोभा ठाकुर की एक्टीवा स्कूटर सीजी 07 बीडी 1559 से सिविक सेंटर देशी शराब दुकान में शराब खरीदने के लिये रुके। अपने वाहन को अपना सुपर बाजार के सामने खड़ी कर लगभग 11 बजे वो शराब खरीदने गये वापस आये तो देखा  वाहन खड़ी किया था वहां एक्टीवा नहीं मिली।
 


अन्य पोस्ट