दुर्ग
बाइक की ठोकर से दूसरा बाइक सवार घायल, जुर्म दर्ज
17-Nov-2021 4:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 17 नवंबर। मदर टेरेसा नगर निवासी एक होटल व्यवसायी को छावनी चौक के पास अज्ञात बाइक सवार ने ठोकर मार दी। जिससे व्यवसायी को काफी चोट आई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के पुत्र मनीष सिंह की रिपोर्ट पर छावनी पुलिस ने कल रात अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
छावनी पुलिस ने बताया कि 15 नवंबर को मेरे राम प्रकाश सिंह अपनी मोटर सायकल सीजी-07 एलवाय 9297 से पेट्रोल डलावाने निकले थे तभी गौरव पथ टर्निंग के पास बैकुण्ठधाम की तरफ से मोटर सायकल सीजी-07-बीजी-5378 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन को चलाकर उन्हें ठोकर मार भाग गया। रामप्रकाश के पैर, कमर, हाथ व सर में चोट लगी है तथा उपचारार्थ बीएम शाह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


