दुर्ग

जेसीआई दुर्ग-भिलाई ने जीते कई नेशनल अवार्ड
17-Nov-2021 4:55 PM
जेसीआई दुर्ग-भिलाई ने जीते कई नेशनल अवार्ड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 नवंबर।
जेसीआई दुर्ग-भिलाई ने कई नेशनल अवार्ड जीते। ज्ञात हो कि जेसीआई दुर्ग-भिलाई शहर की एक अग्रणी संस्था है, जिसका मुख्य उद्देश्य व्यक्तित्व विकास करना है। यह जेसीआई इंडिया का ही एक हिस्सा है।

संस्था के अध्यक्ष जेसी रजनीश जायसवाल ने बताया कि जेसीआई इंडिया द्वारा जोन लेवल पर अवार्ड समारोह आनंदम का भव्य आयोजन रायपुर के अग्रसेन धाम में किया गया, जिसमें जोन नाइन के तहत विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा की लगभग 80 इकाइयों ने भाग लिया जिनमें एक नाम जेसीआई दुर्ग-भिलाई का भी है।

उन्होंने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में पुरस्कार वितरण के साथ ही वर्ष 2022 के लिए जोन की नई कार्यकारिणी का भी चयन किया गया। उक्त कार्यक्रम में संस्था से पूर्वाध्यक्ष जेसी प्रणय माहेश्वरी, जेसीरेट राखी माहेश्वरी, जेसी मोनीष अग्रवाल, जेसी आदित्य राठी, जेसी नीतेश केडिया, जेसी अंकुर सिंघई, जेसी सुनील अग्रवाल व जेसी रजनीश जायसवाल ने हिस्सा लिया।

जेसी प्रणय माहेश्वरी ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों के तहत जेसीआई दुर्ग-भिलाई को आउटस्टैंडिंग लोम बुलेटिन अवार्ड तथा आउटस्टैंडिंग इम्पैक्ट 2030 के नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा जोन लेवल पर पीआर स्टार अवार्ड, टॉप परफ़ॉर्मर ऑफ मंथ, आउटस्टैंडिंग जेसी वीक, एम्पोवेरिंग युथ, ग्रोथ एन्ड डेवलपमेंट, प्लैटिनम ट्रॉफी अवार्ड, वन लोम वन स्कूल, सीएपीपी जोन अवार्ड, यूएनएसडीजी अवार्ड, एप्रिसिएशन अवार्ड जैसे कई सारे अन्य पुरस्कारों से भी जेसीआई दुर्ग-भिलाई को सम्मानित किया गया।  जेसी आदित्य राठी ने बताया कि वर्ष 2022 में ज़ोन नाइन की बागडोर ओडीसा के जेसी आशीष अग्रवाल जोन प्रेजिडेंट के रूप में सम्हालेंगे। संस्था के सभी पर्वाध्यक्षों ने तथा सभी सदस्यों ने ढेर सारे पुरस्कारों के लिए अध्यक्ष जेसी रजनीश जायसवाल व वर्ष 2021 की पूरी टीम को बधाई प्रेषित की।
 


अन्य पोस्ट