दुर्ग

भरत सिंह का जिला शतरंज संघ ने किया सम्मान
17-Nov-2021 4:46 PM
भरत सिंह का जिला शतरंज संघ ने किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 नवंबर। प्
रदेश शतरंज संघ की विशेष सामान्य सभा में शामिल होने रायपुर पहुंचे कामनवेल्थ शतरंज संघ के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के महासचिव भरत सिंह चौहान का स्वागत दुर्ग जिला शतरंज संघ द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश शतरंज संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष राघवेंद्र सिंघानिया एवं महासचिव विनोद राठी का भी स्वागत दुर्ग जिला शतरंज संघ की ओर से किया गया। जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष दिनेश जैन, सचिव मिथिलेश बंजारे, कोषाध्यक्ष तुलसी सोनी एवं एसके भगत ने भरत सिंह चौहान का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर दुर्ग संभाग के समस्त  जिला इकाइयों की ओर से ईश्वर सिंह राजपूत एवं संभाग के पदाधिकारियों ने भरत सिंह चौहान को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। इस अवसर पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी किरण अग्रवाल भी मौजूद थी।

इस अवसर पर महासचिव भरत सिंह चौहान ने चेस इन स्कूल के तहत सभी जिला इकाइयों से विद्यालयीन छात्रों को स्कूलों में शतरंज का प्रशिक्षण देने पर विशेष ध्यान देने व रुचि लेने का आग्रह किया।
 


अन्य पोस्ट