दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 नवंबर। कचरा प्रबंधन पर नगर निगम दुर्ग ने पहली बार ऊंची छलांग लगाई है। नगर निगम ने सालिड वेस्ट मैनेजमेंट में देश में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस एंड एक्सिबिशन वेस्ट टू वर्थ 2021 सीआईआई द्वारा कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए निगम को थ्री आर रिसाइकल, रिड्यूस और रियूज अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। 16 नव बर को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए यह अवार्ड मिला।
इस मौके पर महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त हरेश मंडावी उपस्थित थे। दिल्ली में अवार्ड कार्यक्रम समारोह के अवसर पर डॉ.अनिल काकोडकर चेयरमेन सीआईआई एवं टीम सीआईआई थ्री आर की अध्यक्षता में घोषणा कर दुर्ग को कचरा प्रबंधन में स मानित किया। कार्यक्रम में देश के साथ-साथ अन्य देशों के भी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
अवार्ड मिलने का मुख्य कारण नगर निगम दुर्ग की स्वच्छता को लेकर कार्यशैली बेहतर रहा। सफाई मित्रों, सफाई कामगारों व अन्य कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत की। निगम आयुक्त हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता की जी-तोड़ मेहनत ने शहर की सफाई व्यवस्था को एक बेहतर अंजाम दिया। यही वजह है कि नगर निगम दुर्ग स्वच्छता में कदम आगे बढ़ा रहा है।


