दुर्ग

भरत सावरिया का सम्मान
16-Nov-2021 7:46 PM
भरत सावरिया का सम्मान

दुर्ग, 16 नवंबर। श्री गुर्जर क्षत्रिय गुजराती समाज 14 नव बर को छग स्तरीय प्रादेशिक समिति की बैठक में राज्य में स्थित अपने सभी 16 घटकों को आमंत्रित करते हुए एक दिवसीय विशेष सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें रायपुर निवासी एवं पूर्व अखिल भारतीय महासभा प्रमुख भरत भाई कांतिलाल सावरिया को उनके 7 वर्षों के लंबे शोध प्रबंध को उल्लेखनीय मानते हुए गोल्डन बुक ऑफ   वल्र्ड रिकार्ड की अधिकृत प्रतिनिधि  सोनल शर्मा एवं राजेश शर्मा ने गोल्डन बुक ऑफ  वल्र्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र, लोगों एवं विशेष बेज प्रदान करके विश्व रिकार्ड में नाम दर्ज होने की घोषणा की।

ज्ञातव्य है कि भरत भाई सावरिया ने पिछले सात वर्षों तक श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज की वंशावली पर शोध के दौरान पिछले 500 वर्षों के इतिहास का गहन अध्ययन किया एवं गुजरात कच्छ एवं विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया तथा पाया कि वर्तमान कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज 500 वर्षों पूर्व 78 कुटुम्बों का विस्तार है।

अत: उनकी सम्पूर्ण वंशावली का संकलन करके कम्प्यूटर में ऑनलाईन विवरण डाल कर विश्व में कहीं भी अवलोकन, अध्ययन करने हेतु उपलब्ध करा दिया है। सभा में रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, भाटापारा, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, महासमुंद, जगदलपुर, मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, धमतरी सहित 16 घटकों के प्रमुख मंत्री आमंत्रित किए गए थे। स पूर्ण प्रादेशिक सभा प्रादेशिक अध्यक्ष हेमंत भाई नानालाल भाई चौहान बिलासपुर के नेतृत्व में संपन्न हुई। संचालन सचिव भावेश भाई नरसी भाई गोहिल ने किया।

सभा में विशेष रूप से  प्रफुल्ल भाई, केशव परमार राजनांदगांव, पूर्व प्रमुख अखिल भारतीय महासभा, वेलुबेन, नारायण चावड़ा पूर्व प्रमुख एवं सलाहकार अखिल भारतीय महिला महामंडल रायपुर, रसिक  भाई, विश्राम परमार, महासभा मानद सदस्य विमल नारायण चावड़ा, मानद सदस्य अम्बालाल भाई चौहान, हेमन्त भाई हरीराम भाई गोहिल, सुरेश भाई चावड़ा उप प्रमुख अखिल भारतीय महासभा सहित सौ से ज्यादा सदस्यगण उपस्थित रहे।

आयोजन की व्यवस्था दुर्ग घटक प्रमुख नारायण, पूजा राठौड एवं उनकी संपूर्ण कार्य प्रबंधक समिति, युवा मण्डल, महिला मण्डल, युवती मण्डल के सदस्यों ने किया था।


अन्य पोस्ट