दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 नवंबर। हैहयवंश कुल गौरव भगवान श्री सहस्त्रार्जुन महाराज का जन्मोत्सव समारोह ताम्रकार युवक समाज द्वारा सामाजिक सम्मेलन के रूप में 11 से 14 नवंबर तक भगवान सहस्त्रबाहु एवं भगवान सत्यनारायण की पूजा कर, बच्चों एवं महिलाओं द्वारा रंगोली, चित्रकला, सलाद सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन कर हर्षोल्लास से मनाया गया।
जन्मोत्सव सामारोह में मु य अतिथि विधायक अरूण वोरा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व महापौर शंकर लाल ताम्रकार व ताम्रकार युवक समाज दुर्ग के पदाधिकारी, कार्यकारिणी, सामाजिक बंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। जिसमें रंगोली, चित्रकला, सलाद सजाओ, गोला फेंक, दौड़ प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी एवं कोरोना वॉरियर्स, रक्तदाता, नवनिवार्चित प्रतिनिधियों का सम्मान एवं पुरस्कृत किया गया।
उक्त अवसर पर उपस्थित ताम्रकार युवक समाज के कार्यकारिणी दिनेश ताम्रकार, प्रबोध, हितेन्द्र, राजेश, प्रवीर, आत्मदेव, मनीष, विश्वास एवं महिला कार्यकारिणी किरण, आभा, अनुराधा एवं विशेष अतिथि नटवर ताम्रकार, विघा ताम्रकार, श्यामपाल ताम्रकार, नीना, विनोद ताम्रकार, प्रमोद ताम्रकार व सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं ताम्रकार युवक समाज के सदस्य उपस्थित थे।
इस अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कर समाज के सदस्यों को रक्तदान हेतु जागरूक करने का प्रयास किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाकर ताम्रकार समाज ने सामाजिक एकजुटता का परिचय दिया।


