दुर्ग

बीएसपी कर्मी के घर का ताला तोड़ नगदी और लाकर की चाबी ले गए चोर
16-Nov-2021 6:11 PM
बीएसपी कर्मी के घर का ताला तोड़ नगदी और लाकर की चाबी ले गए चोर

भिलाई नगर, 16 नवंबर। टाउनशिप के सेक्टर-5 में 14-15 नवंबर की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया और भीतर प्रवेश कर 25 हजार नगद, तीन हाथ घड़ी और बैंक लाकर की चाबी ले निकल भागा। कल शाम गृह ग्राम से लौटे बीएसपी कर्मी ने कोतवाली थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवायी है।

पुलिस ने बताया कि बीएसपी कर्मी (52) प्रकाश सिंह ठाकुर  सेक्टर-5 निवासी ने बताया कि 13 नवंबर की शाम साढ़े 5 बजे वो अपने गृहग्राम केंवतरा साजा के लिए निकल गए थे। घर पर कोई नहीं था। कल दोपहर वापस सेक्टर 5 लौटे तो देखा मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो बेडरुम मे रखी आलमारी का ताला टूटा हुआ है और सभी सामान बिखरा मिला। आलमारी के लाकर मे रखे लगभग 25 हजार रुपये, तीन नग हाथ घड़ी एवं बैंक आफ बड़ोदा सेक्टर 10 के लाकर की चाबी कोई अज्ञात चोर ले गया।
 


अन्य पोस्ट