दुर्ग

शराब के लिए रूपये न देने पर इंश्योरेंस कर्मी को डंडे से पीटा, जुर्म दर्ज
16-Nov-2021 5:50 PM
शराब के लिए रूपये न देने पर इंश्योरेंस कर्मी को डंडे से पीटा, जुर्म दर्ज

भिलाई नगर, 16 नवंबर। इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी का रास्ता रोक शराब पीने के लिए रूपये न देने पर एक युवक ने जमकर उसकी पिटाई कर दी। डंडे से मारने के दौरान किसी ने 112 को फोन कर बुलाया तो युवक मौके से फरार हो गया। पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

पुलिस ने बताया कि सचिन सोनी शिवाजी चौक चरोदा वार्ड नंबर 21 निवासी है तथा जायका इंश्योरेंस कंपनी टाटीबंध रायपुर में काम करता है। वह कल काम से लौट रहा था, तभी चरोदा शिवाजी नगर पीपल चौक के पास मोहन चौहान ने रास्ता रोक शराब पीने के लिए पैसा मांगा। सचिन ने मना किया तो मोहन गुस्सा होकर उसे गाली देने लगा। आपत्ति करने पर मोहन अपने पास रखे डण्डे से उसे पीटने लगा। किसी ने डायल 112 को फोन कर दिया और पुलिस के पहुंचने ही आरोपी भाग गया। मोहन के खिलाफ पुरानी भिलाई पुलिस ने धारा 294, 323, 327, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
 


अन्य पोस्ट