दुर्ग

सांसद की मौजूदगी में नगर की सुख-समृद्धि के लिए यज्ञ
16-Nov-2021 5:35 PM
सांसद की मौजूदगी में नगर की सुख-समृद्धि के लिए यज्ञ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 16 नवंबर।
सिद्धेश्वरी दुर्गा शीतला मंदिर प्रांगण उतई में  नगर पुरोहित पंडित उमाशंकर अवस्थी के द्वारा नगर के सुख समृद्धि सुख शांति के लिए शीतला मंदिर परिसर में स्थित एवं नगर के सभी देवी-देवताओं की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर यज्ञ हवन  मां दुर्गा की आरती किया गया।

दुर्ग सांसद विजय बघेल की गरिमामय उपस्थिति में सांसद प्रतिनिधि व समाजसेवी रोहित साहू के संयोजन में यह कार्यक्रम संपन्न किया गया। तत्पश्चात सिद्धेश्वरी दुर्गा शीतला मंदिर प्रांगण में ही महाप्रसादी के रूप में खिचड़ी व हलवा का वितरण किया गया एवं साथ ही नगर के मुक्तिधाम में 108 नग श्रीफल के पौधे लगाया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री ललित चन्द्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी, पार्षद भीमसेन सिन्हा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. अनिल साहू,  भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, भाजपा उतई मंडल महामंत्री सोनू राजपूत, सांसद प्रतिनिधि रोहित साहू, भाजयुमो उतई मंडल अध्यक्ष प्रवीण यदु, भाजपा उतई नगर अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण साहू, चंदू देवांगन, जीवन लाल साहू, नरेंद्र साहू कुमार साहू, लखन लाल साहू,संतोष बंभोले, सतीश पारख, डिकेश सेन, बृजमोहन साहू, श्रद्धा साहू,  लता सोनवानी, सुनीता वर्मा, तन्नू चन्द्राकर, बैसाखू सिन्हा, गिरीश शर्मा भोजू साहू, घनश्याम चंद्राकर, गिरेंद्र साहू,  घनश्याम साहू वाई के भारदीय आदि।


अन्य पोस्ट