दुर्ग

थाने एवं चौकी में पदस्थ 182 आरक्षक व महिला आरक्षकों के तबादले
16-Nov-2021 12:37 PM
थाने एवं चौकी में पदस्थ 182 आरक्षक व महिला आरक्षकों के तबादले

दुर्ग एसएसपी ने जारी किया आदेश
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
भिलाई नगर, 16 नवंबर
। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बद्रीनारायण मीणा द्वारा प्रशासनिक कसावट को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी थानों एवं चौकी के 182 आरक्षक एवं महिला आरक्षकों का स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा के द्वारा नियुक्ति के पश्चात से ही जिले की कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लगातार प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक कसावट के नजरिए से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नए सिरे से कार्यभार एवं स्थानांतरण की प्रक्रिया को अपनाया गया है। इसी के तहत जिले के थाने एवं चौकी में पदस्थ आरक्षक एवं महिला आरक्षक का आज स्थानांतरण आदेश जारी किया गया। सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को सूची अनुरूप तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है।

 


अन्य पोस्ट